Top 10 places to visit in Agra
पर्यटन के लिहाज से "ताज नगरी" आगरा उत्तर प्रदेश की ही नहीं पूरे विश्व में महत्वपूर्ण शहर है। आगरा पूरे विश्व में अपनी मुगलकालीन इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली और जयपुर के साथ आगरा गोल्डन टूरिस्ट ट्रायंगल में शामिल शहर है। सांस्कृतिक रूप से आगरा ब्रज क्षेत्र में आता है। यमुना नदी के तट पर स्थित यह शहर भारत के सभी प्रमुख शहरों से वेल कनेक्टेड (well connected) है। वैसे तो आगरा में बहुत से ऐसे स्थान और पर्यटन स्थल है जहां पर जाकर आपको नई ताजी की और उत्साह का एहसास होगा किंतु मुख्य रूप से आगरा अपनी पहचान ताज नगरी के रूप में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आज हम आपको बताएंगे आगरा के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में:
1. Tajmahal (ताजमहल):
दुनिया के सात अजूबे (Seven Wonders of the world) में शामिल ताजमहल दुनिया के सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। आगरा में यमुना नदी के किनारे पर स्थित ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने 17वीं शताब्दी में अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। पूरी तरह से संगमरमर से निर्मित ताजमहल को देखने के लिए आगरा की पूरी आबादी से भी अधिक लोग हर साल आते हैं। ताजमहल परिसर में प्रवेश करते ही फव्वारोऔर हरियाली से सुशोभित ताजमहल का दीदार करते ही लोग अवाक रह जाते हैं । चांदनी रात में यमुना नदी के किनारे से ताज का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और ताजमहल की कलाकारी और खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
2. Agra Fort (आगरा किला):
आगरा का किला सन 1573 में सम्राट अकबर द्वारा बनाया गया वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। आगरा किला लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित है जिसकी वजह से इसे आगरा का लाल किला भी कहा जाता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर में से एक यह किला ताजमहल से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किला ए अकबरी के नाम से मशहूर आगरा का किला शहर का प्रतीक है। आगरा किले के परिसर में पर्ल मस्जिद, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोती मस्जिद और जहांगीर महल प्रमुख दर्शनीय इमारते हैं। किले के ऊपर से यमुना नदी और ताजमहल का मनमोहक दृश्य देखा जाता है।
3. Buland Darwaza (बुलंद दरवाजा):
आगरा के समीप सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन प्रमाण है। बुलंद दरवाजा को जीत का द्वार के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह मुगल बादशाह अकबर की जीत को बयान करता है। 54 मीटर की ऊंचाई के साथ यह विश्व के सबसे बड़े प्रवेश द्वारों में से एक है । फतेहपुर सीकरी का किला जिसका किया प्रवेश द्वार है यह किला अकबर ने सूफी संत सलीम चिश्ती की दरगाह के चारों ओर गुजरात पर जीत के जश्न के रूप में बनवाया था। सलीम चिश्ती की दरगाह पूरी तरह से संगमरमर से बनी हुई है।
4. Itimaad -ud- Daulah Tomb (इतिमाद-उद-दौला का मकबरा):
"बेबी ताज" के तौर पर जाना जाने वाला इतिमाद-उद-दौला का यह मकबरा यमुना नदी के तट पर स्थित है और संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ जालीदार और नक्काशी दार मकबरा है। हालांकि यह ताजमहल जितना खूबसूरत तो नहीं है लेकिन यमुना तट पर बना पहला मकबरा है और इसी से प्रेरणा लेकर आगे के वर्षों में ताजमहल का निर्माण हुआ। चीनी का रौजा और मेहताब बाग इसी के समीप स्थित है।
5. Mehtaab Baag (मेहताब बाग):
मेहताब बाग आगरा में मुगल बागों में से एक है । यह ताजमहल के ठीक उत्तर दिशा में स्थित है और खूबसूरत फूलों फव्वारो और पौधों से सुशोभित है। जिसकी एक दिशा में यमुना नदी और दूसरी ओर आगरा किला दिखता है। मेहताब बाग का अर्थ होता है "चांद की रोशनी वाला बाग" यमुना नदी के किनारे स्थित इस खूबसूरत बाग का निर्माण 1631 से 1635 के मध्य हुआ था। 25 एकड़ में फैले इस बाग के मध्य में एक अष्टभुजी तालाब है जिसमें ताजमहल का प्रतिबिंब बनता है। यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।
6. Akbar's Tomb (अकबर का मकबरा):
आगरा के सिकंदरा में स्थित अकबर का मकबरा बलुआ पत्थरों एवं सफेद संगमरमर से बना हुआ है। अकबर ने अपनी मृत्यु के समय तक इसे अपनी देखरेख में बनवाया, जिसे अकबर के बेटे सलीम ने उसकी मृत्यु के बाद पूरा कराया। इसका निर्माण 1605 से 1618 के बीच हुआ यह मकबरा 119 एकड़ में फैला हुआ है। सुंदर बगीचे से घिरी हुई इस इमारत के बीच में अकबर की कब्र है । यह मकबरा यहां आने वाले पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करता है।
ताजमहल परिसर में ही स्थित है ताज संग्रहालय । इस संग्रहालय में मुगलकालीन वस्तुओं के बेहतरीन नमूने देखने को मिल सकते हैं। 2 मंजिला इस इमारत में ताज से जुड़ी हुई समस्त जानकारियां और चीजें रखी है जैसे कि ताजमहल के लिए पत्थर कहां से आया, किन-किन चीजों और वस्तुओं का इस्तेमाल हुआ, मुगलकालीन अस्त्र-शस्त्र, मोहरे, बर्तन, भूमि अभिलेख आदि । इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटकों को अवश्य हां जाना चाहिए।
चीनी का रौजा आगरा के प्रमुख इमारतों में से एक है। इसका नामकरण इस इमारत में इस्तेमाल हुई रंगीन चीनी टाइल्स की वजह से हुआ। इतिमाड़ उद दौला के मकबरे से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गोल गुंबद युक्त इमारत में कुरान की कुछ आयतें खुद ही हुई है । पर्यटकों के लिहाज से क्या अपनी तरह की एकमात्र इमारत है जिसमें इस तरह की टाइल्स और कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है जो देखने योग्य है।
9. Mariam's tomb (मरियम का मकबरा):
शाहजहां ने अपनी प्रेमिका मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया तो वही शाहजहां के पिता जहांगीर ने अपनी मां मरियम की याद में भव्य इमारत बनवाई। जिसे मरियम जमानी का मकबरा कहा जाता है। सिकंदरा स्थित अकबर की समाधि के पास ही यह मकबरा भी है। मुगल वास्तुकला की शैली में बना बिना गुंबद का मकबरा है।पर्यटकों के लिए या एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है।
10. Sur Sarovar Bird Sanctuary (सुर सरोवर बर्ड सेंचुरी):
ताज नगरी आगरा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर यह बर्ड सेंचुरी कीठम झील के किनारे स्थित है । यह खूबसूरत जगह शहर की भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण के बीच पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही अनुकूल जगह है। सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। इस बर्ड सेंचुरी तक कीठम रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। अन्य शहरों से आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ आसपास के लोग भी अक्सर यहां शांत वातावरण में घूमने फिरने आते रहते हैं।
इन मुख्य जगहों पर घूमने फिरने के अलावा आगरा शहर में अन्य और भी जगह हैं जहां पर आप जा सकते हैं जैसे मोती मस्जिद, गुरुद्वारा-गुरु का ताल, अंगूरी बाग, इम्पीरियल वैक्स म्यूजियम(Imperial wax Museum) आदि, और हां अगर आप आगरा आए हैं तो आगरा का पेठा चखना बिल्कुल ना भूलें।
0 Comments