Top 15 Places to visit in lucknow
घूमने-फिरने और पर्यटन के लिहाज से अगर आप नवाबों के शहर "लखनऊ" आना चाहते हैं तो यह जानना आपके लिए दिलचस्प होगा कि लखनऊ में आपके लिए बहुत सी ऐसी जगह है जो आपका मन मोह लेंगी | लखनऊ को हमेशा ही बहुत सांस्कृतिक शहर के रूप में जाना जाता रहा है | हम आपको नवाबों के शहर लखनऊ के अंदर ऐसे स्थलों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखे बिना लखनऊ का टूर (Tour) पूरा नहीं हो सकता |
1. Bhool- Bhulaiya (भूल भुलैया)
लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में स्थित भूल भुलैया अपने नाम के वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है | लखनऊ की इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण नवाब आसिफ उद दौला ने साल 1784 में कराया था | बड़ा इमामबाड़ा की खूबसूरती और बेहतरीन कारीगरी को देखकर लोगों के मन आश्चर्यचकित हो जाते हैं | बड़ा इमामबाड़ा में एक बड़ा हॉल है जो कि बिना किसी बाहरी सपोर्ट और बीम के बना हुआ एशिया का सबसे बड़ा हॉल है और अवधी संस्कृति एवं वास्तुकला का एक प्रतीक है |
2. Chhota Imambada (छोटा इमामबाड़ा)
छोटा इमामबाड़ा को हुसैनाबाद का इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है | यह एक लखनऊ की सबसे खूबसूरत और आकर्षक इमारतों में से एक है | इमामबाड़ा विशेष त्योहारों के समय जैसे मोहर्रम के समय सजावट के साथ सुशोभित होता है | इससे पैलेस ऑफ लाइट्स (Palace of Lights) के रूप में भी जाना जाता है | बड़ा इमामबाड़ा से तांगा और इक्का द्वारा यहां तक पहुंच सकते हैं जिसे नवाबों की सवारी भी कहा जाता है |
3. Residency (रेजीडेंसी)
लखनऊ की ब्रिटिश रेजिडेंसी जो ब्रिटिशर्स का आवासीय परिसर था | 1857 के विद्रोह के समय यह परिसर ब्रिटिश शरणार्थी शिविर के रूप में बदल गया | 1857 के संग्राम के समय के गोलियों के निशान यहां की दीवारों पर आज भी देखे जा सकते हैं | यह किला अब खंडहर के रूप में है |यहां पर एक संग्रहालय भी है जहां पर पुराने हथियार देखे जा सकते हैं |
4. Roomi Darwaja (रूमी दरवाजा)
लखनऊ की पहचान के रूप में स्थित रूमी दरवाजा लखनऊ के पुराने शहर में 60 फीट ऊंचा एक लंबा प्रवेश द्वार है | यह बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के बीच स्थित है | रूमी दरवाजा के बीच से होकर वाहन गुजरते हैं | वाहनों की भीड़ और समय की मार के बावजूद यह अभी भी मजबूती से खड़ा है | रात में जगमगाती लाइटों के बीच इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है | इसका निर्माण निर्माण 1748 के अकाल के दौरान धर्मार्थ कार्य हेतु हुआ था|
5. Clock Tower (घंटाघर)
रूमी दरवाजा के समीप ही लखनऊ की एक और पहचान घंटाघर भी स्थित है | हुसैनाबाद क्लॉक टावर (Hussainabad Clock Tower) 1881 में बनाया गया था और तब से आज तक का भारत का सबसे लंबा क्लॉक टावर है | यह 67 मीटर लंबा है और पूरी तरह से लाल ईंटों से बना हुआ है | घंटाघर के पास ही सीढ़ी युक्त जलाशय भी है जो इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाता है |
6. Hazrataganj (हजरतगंज)
हजरतगंज को लखनऊ की मुख्य शॉपिंग डेस्टिनेशन (Shopping Destination) के रूप में जाना जाता है | हजरतगंज को गंज के रूप में भी जानते हैं और लखनऊ वासी हजरतगंज में घूमने और शॉपिंग करने को गंजिंग भी कहते हैं | यहां पर आप चिकनकारी (लखनऊ की प्रसिद्ध) की खरीदारी कर सकते हैं साथ ही लखनवी जाएका भी ले सकते हैं |
7. Lucknow Zoo (लखनऊ चिड़ियाघर)
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के नाम से प्रसिद्ध लखनऊ चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध आकर्षण है | लखनऊ चिड़ियाघर कई स्तनधारी पक्षियों और सरीसृपों का घर है जिनमें शाही बंगाल टाइगर, सफेद बाघ और हिमालई काले भालू मुख्य हैं | लखनऊ चिड़ियाघर में स्थित बाल ट्रेन राज्य संग्रहालय मछलीघर और तितली घर मुख्य आकर्षण है |यहां पर आप बोटिंग (Boating) का भी लुत्फ उठा सकते हैं |
8. Ambedkar Park अंबेडकर पार्क
अंबेडकर मेमोरियल पार्क गोमती नदी के किनारे निर्मित है यह पार्क ज्योतिबा फुले, बिरसा मुंडा काशीराम आदि स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है यह पाक लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित एक अत्यंत खूबसूरत पार्क है जहां पर डॉ बी आर अंबेडकर जी की विशाल प्रतिमा है यहां पर स्थित एलीफेंट गैलरी (Elephant Gallery) यहां का मुख्य आकर्षण है
9. Gomti River Front Park (गोमती रिवरफ्रंट पार्क)
गोमती रिवरफ्रंट एक नवनिर्मित पार्क है जो कि गोमती नदी के जीर्णोद्धार हेतु बनाया गया है और नदी के दोनों किनारों को मानकों के अनुसार Develop किया गया है | पार्क 2 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है इसका मुख्य आकर्षण संगीतमय फव्वारा (Musical Fountain) है | यह पाक पर्यटकों और परिवार के साथ शांतिपूर्ण हैंग आउट के लिए बहुत अच्छा है |
10. Janeshwar Mishra Park (जनेश्वर मिश्र पार्क)
एशिया के सबसे बड़े पार्कों में से एक जनेश्वर मिश्र पार्क एक नवनिर्मित पाक है जोकि गोमती नगर क्षेत्र में स्थित है | फूलों के बगीचे खूबसूरत झील, झिलमिलाती हरियाली, नाव की सवारी, ओपन जिम (Open Gym) आदि गतिविधियों के साथ यह पार्क मन को प्रफुल्लित करता है |
11. Badi Kali Ji Temple (बड़ी काली जी मंदिर)
वैसे तो लखनऊ में कई पुराने और सिद्ध मंदिर हैं लेकिन बड़ी काली जी का चौक स्थित मंदिर की मान्यता ही अलग है | यह मंदिर 700 साल पुराना बताया जाता है कहा जाता है इस मंदिर की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की | नवरात्रि के दिनों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है यहां | जो भी पर्यटक लखनऊ आते हैं बड़ी काली जी के दर्शन हेतु अवश्य जाते हैं |
12. Ramkrishna Math (रामकृष्ण मठ)
निराला नगर में स्थापित मंदिर श्री रामकृष्ण परमहंस को समर्पित है | यह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक बगीचों से घिरा हुआ है एवं पूरी तरह से संवर मर से निर्मित है | यहां जाना आपके मन को शोभित करेगा |
13. Chandrika Devi Temple (चंद्रिका देवी मंदिर)
चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ से लगभग 18 किलोमीटर दूर बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिर है | यहां का शांतिपूर्ण वातावरण और हरियाली यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुकून देती है | मंदिर परिसर में एक तालाब भी है जिसके बीच में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा विराजमान है |
14. Nawabganj Bird Sanctuary (नवाबगंज पक्षी विहार)
नवाबगंज पक्षी विहार को शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है | नवाबगंज पक्षी विहार लखनऊ के पास उन्नाव में स्थित है | घने जंगलों से घिरा यह पक्षी विहार ढाई सौ से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का घर है और अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए शानदार जगह है | अक्टूबर से मार्च महीनों के दौरान यहां पर प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियां पलायन करके आती हैं |
15. Dewa Shariff (देवा शरीफ)
लखनऊ से 25 किलोमीटर दूर स्थित देवा या देवा शरीफ एक छोटा सा कस्बा है जो हाजी वारिस अली शाह की मजार के लिए प्रसिद्ध है | यह मुस्लिम विरासत का एक प्रमुख स्थल माना जाता है | देवा शरीफ के बारे में एक अनूठी बात यह है कि यहां पर लोग हिंदू त्यौहार होली को बड़े धूमधाम से मनाते हैं | सूफी संत का मकबरा एक शानदार खूबसूरत और साज सज्जा युक्त स्मारक के भीतर स्थित है | अक्टूबर और नवंबर के महीनों में 10 दिनों का त्यौहार होता है | लखनऊ आने वाले पर्यटक देवा शरीफ जरूर जाते हैं |
1 Comments
Bet365 Casino & Welcome Bonus - 100% up to $600
ReplyDeleteTo claim the Bet365 casino welcome bonus, log in to your account. 1 bet As k9win a new user, you must create an 바카라 게임 사이트 account with the code H1G 브라 벗기기 and 넥스트벳 follow the link